बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को मिला दिल्ली में नया आशियाना
नई दिल्ली,28/12 : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को दिल्ली में नया ठिकाना मिल गया है. उन्हें यहां पर एक आवास आवंटित किया गया है. बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का नया पता दिल्ली लुटियंस जोन में बंगला नंबर 9, सुनेहरी बाग रोड होगा. मकर संक्रांति के बाद नितिन नबीन अपने नए पते पर शिफ्ट हों जाएंगे.
विपक्ष के नेता राहुल गांधी सुनेहरी बाग स्थित बंगला संख्या 5 में रहते हैं. पिछले 4-5 दिनों से नितिन नबीन के लिए घर ढूंढने की कोशिश की जा रही थी. इसमें उनके लिए बंगले देखे जा रहे थे. पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट के चुनाव के लिए 15 जनवरी के बाद सभी राज्यों के बीजेपी प्रमुखों को दिल्ली बुलाया जा सकता है.
Editor